मनोरंजन

नए नए रिश्ते को खुशहाल बनाए रखने के लिए क्या करें

दोस्तों आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कपल्स का एक दूसरे के लिए समय न दे पाना आम बात हो गई है। ऐसे में विवाहित जोड़े
कुछ समय तक तो बेहद रोमांटिक और परवाह भरी लाइफ जीते हैं, लेकिन कुछ सालों बाद वही कपल्स अपनी भावनाएं व प्यार एक दूसरे से जताना भी जरूरी नहीं समझते। इस तरह के लोगों को पति पत्नी का जीवन बोझ लगने लगता है।
इसलिए खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए नए-नए विवाहित जोड़ों को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। आए दिन पति-पत्नी के झगड़े होना ऐसे कपल्स के स्वभाव में शामिल हो जाता है। सचमुच शादी शुदा जिंदगी कैसे जीना चाहिए? किसी भी नए कपल्स के लिए यह एक बड़ा ही महत्त्वपूर्ण विषय है।
रिश्ता रातों-रात परफेक्ट नहीं बनता। उसके लिए बहुत ही धैर्य और साहस की जरूरत होती है। प्यार व ईमानदारी ही एक रिश्ते को सालों साल तक टिका रखने में मदद करती है। एक नए रिश्ते में आपसी समझदारी के साथ-साथ बेहतर तालमेल होना बेहद जरूरी होता है।
इसलिए नए रिश्ते की शुरुआत हो रही हो तो कुछ ऐसे महत्त्वपूर्ण बातें होती है? जिनका ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक होता है।
नए नए रिश्ते कैसे खुशहाल बनाए
सूरत नहीं बल्कि सीरत चाहिए : कई बार लड़के-लड़कियों को लगता है कि उनका पार्टनर बेहद खूबसूरत होगा, लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनके बीच आपसी तकरार होती रहती है, लेकिन हम आपको बता दें कि खूबसूरत देखने वाला हर व्यक्ति अच्छे व्यक्तित्व का मालिक हो कोई यह जरूरी नहीं। वह तो उस खूबसूरत व्यक्ति के साथ कुछ टाइम बिताने के बाद ही पता चल पाता है कि वह आपके हिसाब से सही है या नहीं। सूरत से कहीं ज्यादा सीरत मायने रखती है।
अतीत के बारे में विचार न करें
यदि शादी के पहले आप किसी के साथ रिलेशनशिप में थे, तो आप नए रिश्ते से जुडऩे के बाद इस बात पर कभी भी विचार न करें कि आपका पार्टनर आपके अतीत के बारे में जानना चाहता है। और न हि आप अपने पार्टनर के अतीत के बारे में कोई गलत विचार रखने की कोशिश करें। बीत गया उसके बारे में सोच सोचकर नए रिश्ते को खराब करना कोई समझदारी का काम नहीं है।
खुद के व्यवहार पर ध्यान दें
अगर कुछ समस्याएं आ रही हैं तो अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। विचार करके जरूर देखें कि आपके साथ-साथ आपका पार्टनर भी इस रिश्ते में नया है। भला फिर वह कैसे परफेक्ट हो सकता है। एक दूसरे को समझाना और मिलकर बात करके समाधान निकालना ही ज़्यादा बेहतर होगा ताकि नए रिश्ते को खराब होने से बचाया जा सके।
दूरियां करती हैं रिश्तों को कमजोर 
आजकल महिला और पुरुष दोनों ही जॉब के सिलसिले में एक दूसरे से दूर रहते हैं। जिस कारण अपने पार्टनर से कई दिनों, कई महीनों बाद मुलाकात हो पाती हैं, लेकिन अगर आपस में प्यार, विश्वास हो तो दूरियां भी मायने नहीं रखती, लेकिन यह तभी संभव है जब आप एक दूसरे से नियमित रूप से संपर्क बनाए रखेंगे। समय समय पर एक दूसरे से मिलने का प्रयास करेंगे। दूर रहकर भी एक दूसरे को उतनी ही एहमियत देंगे जितनी पहले देते थे। क्योंकि यदि आप एक दूसरे को एहमियत देना बंद कर देंगे तो आपके बीच यही दूरियां आपके रिश्ते में खटास पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button