धर्म
क्यों न जलाएं रविवार को तुलसी पर दीपक

तुलसी के पत्ते हमेशा सुबह ही तोडऩे चााहिए, दूसरे किसी समय में ये पत्ते तोडऩा उत्तम नहीं होता। तुलसी के पत्ते कभी बासी नहीं होते। इन्हें तोडऩे के कई दिनों बाद भी इन्हें पूजा में शामिल किया जा सकता है। इन्हें बार-बार धोकर भी देवताओं को चढ़ा सकते हैं। रविवार के दिन तुलसी को जल तो चढ़ा सकते हैं, लेकिन उसके नीचे दीपक नहीं जला सकते। भगवान गणेश और मां दुर्गा को कभी भी तुलसी न चढ़ाएं। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि जहां भी तुलसी का पौधा लगाया गया है, वहां कभी गंदगी न करें। तुलसी का पौधा किसी भी बृहस्पतिवार को लगा सकते हैं। हालांकि, कार्तिक माह इसके लिए सर्वोत्तम है।



