शुरू होने वाले हैं सावन सोमवार के व्रत

सावन का महीना इस बार 25 जुलाई (रविवार) से शुरू हो रहा है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसी मान्यता है कि सोमवार भगवान शिव का पसंदीदा दिन है। सावन के महीने में भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं। इस बार चार सोमवार पड़ रहे हैं। इस पूरे एक महीने भगवान शंकर के भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। सभी भक्त सावन में पडऩे वाले सभी सोमवार को व्रत भी रखते हैं।
श्रावण मास में कुल चार सोमवार
इस बार श्रावण मास में कुल चार सोमवार पड़ेंगे, जो शिवभक्तों के लिए काफी महत्त्वपूर्ण होता है। सावन में सोमवार के दिन व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि यह व्रत खास फलदायी होता है। यदि आप भी सावन का व्रत रखने वाले हैं, तो अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए इस व्रत को करें। गर्मी बहुत पड़ रही है, ऐसे में देर तक भूखे रहना आपके लिए ठीक नहीं होगा। कुछ लोग फलाहार करते हैं, तो कुछ लोग दिन भर का उपवास रखते हैं और शाम के समय अन्न ग्रहण करते हैं।



