कांगड़ा : पूज्य डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी के पावन वचनों को सुनकर हर कोई निहाल

आज कांगड़ा में अजब नजारा देखने को मिला। हजारों की तादाद में लोग घूमने और प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाने की बजाय राम नाम और सत्संग सुनने के लिए उमड़े। अवसर था शहर के नगर परिषद ग्राउंड में आयोजित डेरा सच्चा सौदा की राज्य स्तरीय नामचर्चा का। जिसमें कांगड़ा सहित समस्त हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी तादाद में डेरा श्रद्धालु सपरिवार पहुंचे। सुहावने मौसम में पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी के पावन वचनों को सुनकर हर कोई निहाल दिखाई दिया। नामचर्चा में किए गए प्रबंध काबिले तारीफ थे। नामचर्चा में विशेष रूप से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी देहरा के विधायक होशियार सिंह ने डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की सराहना की। इस दौरान विधायक होशियार सिंह व डेरा सच्चा सौदा हिमाचल प्रदेश के जिम्मेवारों द्वारा अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत 10 जरूरतमंद बुजुर्गों को राशन व फू्रट की टोकरी दी गई। इसके अलावा आत्मनिर्भर मुहिम के तहत पांच महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। ताकि वह रोजगार में आत्मनिर्भर बन सकें।
सत्संग पंडाल में स्टेज को बड़े ही मनमोहक तरीके से सजाया गया था। पंडाल में बड़ी बड़ी स्क्रीनों पर पूज्य गुरुजी का रिकार्डिड सत्संग सुनाया गया। जिसे साध संगत ने बड़े ही श्रद्धा भाव व ध्यान लगाकर सुना। इससे पूर्व कविराज भाइयों ने भजनों के माध्यम से सतगुरु व राम नाम की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने पूज्य गुरुजी के द्वारा चलाए जा रहे 139 मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का प्रण लिया। नसीबों वाले इन्सान ही कर पाते हैं। पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि जिनके अंदर उस प्रभु-परमात्मा को पाने की तड़प है, उसके प्यार-मोहब्बत की चाह है, वहीं लगातार परमपिता परमात्मा के नाम का सुमिरन करते हैं। नामचर्चा कार्यक्रम की समाप्ति पर भारी संख्या में पहुंची हुई साध-संगत को सेवादारों द्वारा कुछ ही मिनटों में लंगर-भोजन वितरित किया गया।



