धर्म

लोगों की स्वतंत्रता व उनके अधिकारों को न छीनें

मंगलवार को हिमाचल क्रिश्चियन कम्युनिटी की बैठक को फॉरेस्ट रेस्ट हाउस इंदौरा में आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल क्रिश्चियन कम्युनिटी के चेयरमैन रेव मेहर सैम्युल ने भाग लिया। इस बैठक में जिला कांगड़ा से अलग-अलग ब्लॉक से मसीह समाज के लोगों ने, खास करके इंदौरा ब्लॉक से सभी मसीह समाज के लोग व पादरी जनों ने भाग लिया। हिमाचल क्रिश्चियन कम्युनिटी के चेयरमैन रेव-मेहर सैम्युल भारद्वाज ने इन सभी को संबोधित करते हुए कुछ मुद्दों पर वार्तालाप की। इस बैठक में खास करके इंदपुर में हुए हादसे को लेकर प्रेस वार्ता की गई, जहां पर लोग प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना सभा कर रहे थे, तो उनको बुरी तरह से हराश किया गया, धमकाया गया, डराया गया था। बात यहां भी नहीं थमी पर उनको इंदौरा पुलिस थाना लाया गया और उनको डरा कर उनसे लिखवाया कि आप यहां प्रार्थना न करें। यहां तक कि उन्होंने एसडीएम इंदौरा को एक झूठा आरोप लगाते हुए बताया कि अवैध तरीके से धर्मांतरण करवाया जा रहा है। यह बात उन्होंने 9 जून, 2022 को की थी, इससे ईसाई समाज को बहुत ठेस पहुंची है और वह नाराज भी है। समाज के ठेकेदार यह कह रहे हैं कि यह इसाई धर्म अपनाएं यह बात फेसबुक में डाली गई और गंदी गंदी गालियां दी गर्इं और ईसाई समाज को बदनाम कर रहे हैं साथ में यह इल्जाम लगाया जाता है कि उनको पैसे दिए जाते हैं। इन बातों को लेकर ईसाई समाज बहुत डरा हुआ और नाराज है। इन बातों पर मनन किया व बैठक हुई जिस पर हिमाचल क्रिश्चियन कम्युनिटी के चेयरमैन रेव-मेहर सैम्युल भारद्वाज ने अपने लोगों को शासन प्रशासन पर विश्वास रखने को कहा है। सरकार से प्रार्थना सहित अपील की है कि इन बातों में संज्ञान लें और कार्रवाई की जाए। किसी को कोई मतलब नहीं है। हर मानव को अपना अधिकार है कि वह किसी भी ईश्वर का प्रचार-प्रसार कर व अपना सकते हैं। लोगों की स्वतंत्रता है लोगों के अधिकार को न छीनें साथ में सरकार से यह भी अपील है कि ईसाई समाज के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इन को सुरक्षा प्रदान की जाए व हमारे समाज को भी बाकी समाज की तरह कम्युनिटी हॉल वह कब्रिस्तान मुहैया करवाए जाए जिससे ईसाई समाज अपने रीति-रिवाज के अनुसार अपने कार्यक्रमों को कर सके। इसके न होने से ईसाई समाज के लोग बहुत से दिक्कतों का सामना भी कर रहे हैं। जब पुलिस वाले तफ्तीश करें तो अच्छे से करें और किसी भी धर्म गुरु को बड़ी ही तहजीब से बात करें। अपने समस्त प्रदेश के पूरे ईसाई समाज से अपील की है कि कोई भी अत्याचार आपके ऊपर होता है, तो उसे शांतिप्रिय से निपटाएं। कोई भी प्रदेश में हुड़दंग न हो चेयरमैन ने अपने समाज को सरकार के ऊपर और अधिकारियों के ऊपर भरोसा जताने की भी बात की है कि आप अपना भरोसा बना के रखें। हमें विश्वास है कि सरकार इस पर कड़ा संज्ञान लेंगी।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button