धर्म
नगर का पार्वती तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर
नगर के पार्वती तट स्थित प्राचीन शंकर मंदिर हजारों सालों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां पर 12 महीने लोग नित्य ही पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। यह मान्यता है कि मंदिर में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से पूजा-अर्चना व दर्शन करने आता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस कारण यहां पर पर्व के अलावा अन्य दिन भी दूर-दराज से भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं।
जबकि श्रवण माह व महाश्विरात्रि पर तो मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है।
पांडवों के समय का बना है मंदिर
पांच हजार वर्ष पूर्व अज्ञातवास के समय पांडवों ने मां कुंती के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की थी। मान्यता के अनुसार शंकर मंदिर में जो भी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने के लिए आता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।



