धर्म

कंडाघाट : चायल का तीन दिवसीय सिद्ध बाबा मेला संपन्न

  1. हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज, कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ऐतिहासिक सिद्ध बाबा मेले के मौके पर चायल में 1-10 करोड़ से बनने वाले ग्रामीण हार्ट, 1- 17 करोड़ से नोहरा, कुरगल, टकराना उठाऊ पेयजल योजना और 33 लाख से बनने वाले पंचायत घर रहेड का शिलान्यास सहित 2 – 60 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास किए। इसके बाद तीन दिवसीय चायल के सिद्ध मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्यतिथि अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व विकास किया है। इसमें 60 वर्ष तक के सभी लोगों सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 125 यूनिट निशुल्क बिजली , महिलाओं को बस में आधा किराया, निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर सहित हर क्षेत्र व सभी वर्गों का समान विकास किया ।
    उन्होंने पूर्व कांग्रेस की सरकारों और सोलन में इनके विधायक मंत्रियों पर विकास न करने जा आरोप लगाते हुए आने वाले चुनावों में भाजपा को जिताने का आह्वान किया। स्थानीय प्रतिनिधियों की मांग पर उन्होंने चायल में कूड़ा संयंत्र के लिए 35 लाख , वाकना पंचायत के पंचायत घर निर्माण के लिए 11लाख और नगाली पंचायत भवन के लिए तीन लाख रूप देने सहित 49 लाख की घोषणाएं कीं। इससे पूर्व कार्यक्रम के अध्यक्ष और नाहन के विधायक राजीव बिंदल ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए सोलन में गैर भाजपा विधायकों पर कुछ विकास न करने का आरोप लगाया।
    इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कश्यप, तरसेम भारती, चायल की प्रधान ऊषा शर्मा उप प्रधान पंकज, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन ठाकुर, धर्म सिंह, योगेंद्र सिंह, नदराम व विजय ठाकुर कई नेता विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में लोग मेले में मौजूद रहे।
Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button