धर्म
कंडाघाट : बाबा सिद्ध मेले के मुख्यातिथि होंगे कैबिनेट मंत्री राजेश पठानिया

आरपी भारद्वाज
हिमाचल प्रदेश के वन युवा सेवा एवं खेल मंत्री राजेश पठानिया रविवार 19 जून को चायल के समीप भलावग गांव के बाबा सिद्ध मेले में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे । यह जानकारी जनेडघाट पंचायत प्रधान स्वरूप ठाकुर ने देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद और प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप करेंगे। गुडिय़ा सक्षम बोर्ड की प्रदेश उपाध्यक्षा रूपा शर्मा, भाजपा की कसुंपटी सीट प्रत्याशी रही विजय ज्योति सेन और सोलन सीट से प्रत्याशी रहे राजेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मेले में बाबा सिद्ध की पारंपरिक पूजा, धवजारोहण,सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।



