रविवार को सूर्यदेव की करें पूजा, धन-समृद्धि व यश की होगी प्राप्ति

ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का अधिपति माना गया है। सूर्यदेव के पूजन से व्यक्ति को जीवन की हर परेशानी से मुक्ति मिलती है। रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का अधिपति माना गया है। सूर्यदेव के पूजन से व्यक्ति को जीवन की हर परेशानी से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष के अनुसार कुंडली में सूर्य ठीक होने पर व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान, उच्च पद की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कई रोगों का भी नाश होता है। कुंडली में सूर्य कमजोर होने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सभी ग्रहों को प्रसन्न करने के बजाय यदि केवल सूर्य की ही आराधना की जाए, तो व्यक्ति का भाग्योदय होता है।
रविवार के दिन गुड़ और गेहूं से बनी रोटी भगवान विष्णु को अर्पित करके ब्राह्मणों को दान करें। उसके बाद उसे प्रसादस्वरूप ग्रहण करें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
रविवार को बेसन के लड्डू या बर्फी लेकर सूर्यदेव को भोग लगाएं उसके बाद स्वयं और पारिवारिक सदस्य मिल-बांटकर ग्रहण करें।
गुड़ की खीर बनाकर रविवार को स्वयं भी ग्रहण करें और दूसरों को भी खिलाएं। यदि खीर बनाना संभव न हो, तो इस दिन गुड़ ही खाएं और खिलाएं।
धन-समृद्धि की प्राप्ति के लिए चीनी और गुड़ की रोटी बनाकर स्वयं भी खाएं और कुत्तों को भी खिलाएं।
शनिवार की रात को सोने से पूर्व तांबे के पात्र में पानी भरकर रखे दें। रविवार सुबह उठकर इस जल को पी लें। इससे तन-मन पर सूर्य का प्रभाव बढ़ेगा और बहुत से रोगों से निजात भी मिलेगी।
1. इस दिन चुकंदर का सेवन करें। इससे शरीर में जीवनप्रद ऊर्जा का संचार होता है।
2. रविवार के दिन राजमा का सेवन करें। इसके सेवन से रक्त संचार बेहतर होता है।
रविवार के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि संभव न हो तो सूर्यास्त से पहले नमक का सेवन न करें



