सोमवार को सफेद रंग के कपड़े क्यों पहनने चाहिए

हर किसी का अपना पसंदीदा रंग होता है और वह आमतौर पर उसी रंग के कपड़ों या वातावरण में खुद को प्रसन्न और आशावादी पाता है। हालांकि, ज्योतिष की मानें तो रंगों का व्यक्ति पर बहुत प्रभाव पड़ता है। सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि हमें यह भी पता होना चाहिए कि किस दिन किस रंग के कपड़े पहना जाना शुभ होता है।
रंगों का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में हर दिन के लिए एक खास रंग निश्चित किया गया है। माना जाता है कि उस दिन उसी रंग के कपड़े पहनने या उसी रंग का सामान अपने आस-पास रखने से हमारा वह दिन शुभ बीत सकता है। अगर आपको लगता है कि किसी खास दिन आपको किसी विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है या आप किसी मीटिंग या अन्य महत्त्वपूर्ण काम की तैयारी कर रहे हैं, तो उस दिन ज्योतिष शास्त्र में बताए गए रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोमवार को किस रंग के कपड़े पहनें।
सोमवार को शुभ है सफेद
हफ्ते का पहला दिन सोमवार चंद्रमा का दिन है. चंद्रमा को सौम्यता और शीतलता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए सोमवार को सफेद, सिल्वर या आसमानी नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है। सफेद रंग के वस्त्र धारण करने से यह दिन आपके लिए निर्विवाद रूप से शांत और शुभ व्यतीत होगा।
न हो सफेद रंग के कपड़े
वैसे तो कोई ऐसा होगा नहीं जिसके पास सफेद रंग के कपड़े न हो। अगर किसी भी वजह से सोमवार को आपके पास सफेद रंग के कपड़े नहीं हैं, तो आप विकल्प के तौर पर पीच, बेबी पिंक , क्रीम, हल्के पीले या आसमानी नीले रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं।



