जोगिंद्रनगर : निलम बीएड कालेज के प्रबधंक राजमल चौहान ने पेश की मानवता की मिसाल

जोगिंद्रनगर के राजमल चौहान ने मानवता की मिसाल पेश कर सभी को मानवता की राह पर चलने का संदेश दिया है। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले एक ट्रक चालक द्वारा जोगिंद्रनगर की साई मार्केट में एक आवारा गाय के बच्छडे को कुचल कर भाग जाने की घटना पेश आई थी। इस घटना के बाद जोगिंद्रनगर निलम बीएड कालेज के प्रबधंक राजमल चौहान बहुत दुखी हुए व उन्होंने इसकी शिकायत थाना जोगिंद्रनगर में भी की थी। परंतु उस मृतक बच्छडे के वियोग में गाय द्वारा भी पांच दिन बाद शरीर त्याग दिया गया था। इस सारी घटना से आहत हुए राजमल चौहान द्वारा नीलम बीएड कॉलेज जोगिंद्रनगर के परिसर में बुधवार को उस गाय व उसके बछड़े की चांदी की प्रतिमा बना कर उनकी आत्मा शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान, हवन पाठ का आयोजन करके भगवान से मौक्ष की कामना करने के बाद लंगर का आयोजन किया।
राजमल चौहान ने कहा कि वह गाय व उसके बछड़े को हर रोज घास खिलाते थे। एक दिन उन्हें पता चला कि ट्रक चालक बच्छड़े को कुचल कर भाग गया। चौहान ने कहा कि बछड़े की मौत के बाद उसकी मां भी पांच दिन बाद गुजर गई,जिससे वह बहुत आहत हुए। हालांकि उन्होंने मामला पुलिस में दिया पर उन्होंने चालक को भविष्य में ऐसे गलती न करने पर छोड़ दिया। चौहान ने कहा कि उनको गाय व बछड़े से बहुत प्यार था। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह बेजुवान जानवरों को सड़कों पर न छोंड़े तथा ऐसा करने पर पाप के भागीदार न बनें, क्योंकि शास्त्रों में गाय को मां का दर्जा दिया है।



