रिवालसर : उप केंद्र में प्रथम मुख्य प्रशाशिका मातेश्वरी जगदंबा का 57वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया

आज 24 जून प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय उप केंद्र रिवालसर में विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशाशिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की 57वीं पुण्य स्मृति दिवस बड़े हर्षो उलास से मनाया गया। इस कार्यक्रम में रिवालसर उप तहसीलदार मुरारी लाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि हम बहुत ही भाग्यशाली हैं, जो हमें ऐसी महान विभूति की पुण्य स्मृति पर आने का मौका मिला। इस मौके पर बीके सुनीता व बीके ओमी बहनों ने भी मातेश्वरी जगदंबा की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जगदंबा प्रेम,स्नेह, दया, सहनसिलता और गंभीरता कि प्रतिमूर्त थी। वह ज्ञान और गुणों कि भंडार थी। हम उनसे प्रेरणा लेकर अपना और लाखों भाई-बहनों का जीवन ऊंच व श्रेष्ठ बना सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को सौगात भेंट की और बाद में सभी भाई-बहनों ने ब्रम्हा-भोजन (प्रसाद) ग्रहण किया।



